सीमा पर एक और सपूत शहीद 

उत्तराखंड का एक और लाल योगेश परगाई  नक्सलियों के हाथों नागालैंड में जान गंवा बैठा।  नैनीताल निवासी योगेश की उम्र मात्र 22 साल थी। मूल रूप से नैनीताल के भद्र कोट गांव निवासी योगेश का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के बिठोरिया क्षेत्र में रहता है। परिजनों में योगेश की शहादत की खबर सुनकर मातम का […]

उत्तराखंड का एक और लाल योगेश परगाई  नक्सलियों के हाथों नागालैंड में जान गंवा बैठा।
 नैनीताल निवासी योगेश की उम्र मात्र 22 साल थी। मूल रूप से नैनीताल के भद्र कोट गांव निवासी योगेश का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के बिठोरिया क्षेत्र में रहता है। परिजनों में योगेश की शहादत की खबर सुनकर मातम का माहौल है। 4 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात योगेश असली हमले के समय नागालैंड के जखामा क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे।
 आसपास के लोगों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी उनके घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। परगांई का पार्थिव शरीर कल तक हल्द्वानी पहुंच जाएगा।
 3 बहनों और 5 भाइयों में सबसे छोटा योगेश सब का दुलारा था। जब योगेश मात्र 5 वर्ष के थे  तो उन के पिता चंद्र सिंह परगाई का  इंतकाल हो गया था।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts