सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा के दिग्गज नेता भी बने मी टू

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती से एक बातचीत में भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष तथा बीजेपी के बड़े नेता विनय गोयल ने स्वीकार किया कि वह भी  “मी टू” हैं। हालांकि वह किस तरीके से “मीटू” हैं और उनके साथ यह मीटू प्रकरण किसने अंजाम […]

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती से एक बातचीत में भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष तथा बीजेपी के बड़े नेता विनय गोयल ने स्वीकार किया कि वह भी  “मी टू” हैं। हालांकि वह किस तरीके से “मीटू” हैं और उनके साथ यह मीटू प्रकरण किसने अंजाम दिया इस “गहरी बात” बात को विनय गोयल छुपा गए।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/957ghyxKtks

युवती द्वारा पर्वतजन को दिए गए इस वीडियो में विनय गोयल की इस बात को युवती ने चुपके से अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर दिया।

वीडियो के इस संपादित अंश में आप देख सकते हैं कि विनय गोयल बातचीत में युवती से एक बड़ा खुलासा करने की ओर अग्रसर है लेकिन यकायक चुप्पी साध लेते हैं ।

युवती विनय गोयल से एक ही बात कह रही है कि जब उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न तथा पार्टी में चल रहे महिलाओं के शोषण के विषय में भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ मालूम है तो फिर पार्टी कोई कार्यवाही क्यों नहीं करती !

युवती उनसे सवाल करती है कि क्या एक प्रचारक को पार्टी में ऐसा करना अलाउड है !

इस पर विनय गोयल टालमटोल वाले जवाब देते नजर आ रहे हैं। इसका उत्तर देने के बजाय विनय गोयल युवती से प्रति प्रश्न करते हैं कि अगर वह कहें कि वह भी “मीटू” हैं तो फिर क्या कहोगे ! साथ ही कहते हैं कि पार्टी में बहुत कुछ होता है।

विनय गोयल महिलाओं के यौन शोषण को सामान्य बात ठहराते हुए यहां तक कह देते हैं कि चाहे प्रचारक भी ऐसा क्यों न करें आखिर वह है तो इंसान ही ना !

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की स्वीकारोक्ति ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रहे महिलाओं के शोषण की कलई खोल कर रख दी है।

देखना यह है कि संघ भाजपा तथा सरकार के आला नेता इस पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं !

महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा वाकई महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी गंभीर है, वह इस वीडियो के खुलासे ने सामने ला दिया है। अब इस पर होने वाली कार्यवाही का पाठकों को इंतजार रहेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts