सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो: हरिद्वार नगर निगम के तेल से दौड़ रहे शहर के ऑटो

हरिद्वार नगर निगम में तेल का खेल।निगम के तेल से चल रहे अॉटो! कुमार दुष्यंत हरिद्वार नगर निगम में तेल के खेल को लेकर लंबे समय से हंगामा होता रहा है।यहां निगम की गाडियां देहरादून महानगर निगम की गाडियों से भी ज्यादा तेल पीती हैं।पिछले आठ-दस साल से डीएम, ईओ व चेयरमेन, मेयर हरिद्वार नगर […]

हरिद्वार नगर निगम में तेल का खेल।निगम के तेल से चल रहे अॉटो!

कुमार दुष्यंत

हरिद्वार नगर निगम में तेल के खेल को लेकर लंबे समय से हंगामा होता रहा है।यहां निगम की गाडियां देहरादून महानगर निगम की गाडियों से भी ज्यादा तेल पीती हैं।पिछले आठ-दस साल से डीएम, ईओ व चेयरमेन, मेयर हरिद्वार नगर निगम की इन पेटू गाडियों का राज ढूंढने में असफल रहे हैं।

https://youtu.be/b9XoQz1ga30

हालांकि वर्ष 2012 में जब हरिद्वार नगर निगम में चल रहे तेल के खेल का मामला राजधानी पहुंचा।तो तत्कालीन नगर विकास सचिव अनूप वधावन ने इस मामले पर तत्काल जांच बैठा दी।हालांकि तेल कहां खर्च हो रहा है यह तो तब भी मालूम नहीं हुआ।लेकिन जांच के दौरान आश्चर्यजनक रुप से निगम की गाडियों का तेल खर्च तब 12 लाख रुपए महीने से घटकर छह लाख रुपए पर आ गया था।लेकिन बाद में फिर से निगम की गाडियां पेटू हो गयी।तब माना गया कि निगम के कुछ कर्मचारी कुछ बडे लोगों के साथ मिलकर निगम को चूना लगा रहे हैं।
अब तेल के खेल का एक रहस्य सामने आया है।निगम की गाडियों के चालक ही तेल से निगम को चूना लगा रहे हैं।’पर्वतजन’ को एक विडियो मिला है।जिसमें निगम की कूढा उठाने वाली जेसीबी का चालक लाईन लगाकर अॉटो चालकों को तेल बेचता दिख रहा है।आटो वाले बारी-बारी से आकर जेसीबी के ड्राईवर के निर्देश पर जेसीबी के नीचे से कैनियों में तेल भरकर ले जा रहे हैं।

विडियो हरिद्वार के विष्णुघाट क्षेत्र का है।जहां रोज सुबह-सुबह तेल का यह खेल चलता है।जेसीबी चालक बाजार से आधे मूल्य पर आटो वालों को तेल बेचकर निगम की खाट खड़ी कर रहा है।अब देखना है कि निगम के करप्शन का यह मामला ‘पर्वतजन’ द्वारा सामने लाने के बाद हरिद्वार के तेजतर्रार डीएम एवं भ्रष्टाचार के लिए भाजपा को घेरने वाली निगम की नवनिर्वाचित कांग्रेसी मेयर इसपर क्या एक्शन लेते हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts