सेक्स रैकेट सरगना भाजपा पूर्व नेत्री अरेस्ट !

 सेक्स रैकेट सरगना पूर्व भाजपा नेत्री अरेस्ट हरिद्वार में सेक्स रैकेट चलाने वाली पूर्व भाजपा नेत्री हेमा रावल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई।  हेमा रावल लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर रही थी और फिलहाल हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी में छुपी हुई थी। कॉलोनी […]

 सेक्स रैकेट सरगना पूर्व भाजपा नेत्री अरेस्ट
हरिद्वार में सेक्स रैकेट चलाने वाली पूर्व भाजपा नेत्री हेमा रावल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई।
 हेमा रावल लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर रही थी और फिलहाल हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित हरिलोक कॉलोनी में छुपी हुई थी। कॉलोनी में हेमा रावल एक किराए के मकान में रह रही थी और उसने अपनी पहचान भी छुपा रखी थी। किंतु आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई।
 गौरतलब है कि पिछले साल जून में पुलिस ने रुड़की के प्रेम नगर इलाके में छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था जिसमें 4 लड़कियां पकड़ी गई थी। गहराई से पूछताछ करने पर पता चला कि हेमा रावल इन लड़कियों से धंधा कराती थी।
 हेमा रावल के खिलाफ गंग नहर कोतवाली के मोहम्मद आलमगीर ने भी ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया हुआ था।
 दोनों ही मामलों में पुलिस को सरगर्मी से हेमा रावल की तलाश थी। एक सूचना पर पुलिस ने ज्वालापुर स्थित घर में छापामारी की तो हेमा रावल पकड़ में आ गई। भाजपा पहले ही हेमा रावल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts