एक्सक्लूसिव : एनएच घोटालेबाजों पर आरोप तय

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के चर्चित एन.एच.74 भूमि मुआवजा घोटाले मे आरोपी प्रिया शर्मा और सुधीर चावला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। सजा पर सुनवाई दो मार्च को होनी तय हुई है । https://youtu.be/mA20aUlijS0 मामले के अनुसार एन.एच.74 मुआवजा घोटाले मामले में एस.आई.टी. ने एलाइड इंफ्रा की एम.डी.प्रिया शर्मा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के चर्चित एन.एच.74 भूमि मुआवजा घोटाले मे आरोपी प्रिया शर्मा और सुधीर चावला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। सजा पर सुनवाई दो मार्च को होनी तय हुई है ।

https://youtu.be/mA20aUlijS0

मामले के अनुसार एन.एच.74 मुआवजा घोटाले मामले में एस.आई.टी. ने एलाइड इंफ्रा की एम.डी.प्रिया शर्मा और निदेशक एलायंस सुधीर चावला के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इन दोनो पर आरोप है कि इस घोटाले में काशीपुर तहसील के डाटा एंट्री ऑपरेटर, जीशान ने घोटाले की डेढ़ करोड़ की रकम एलाइड इंफ्रा के खाते में जमा कराई और मुआवजे के पैसे की बंदरबांट की।
एस.आई.टी.की पुछताछ में जमीन विक्रेताओं और किसानों ने बताया विक्रय पत्र में उनके हस्ताक्षर नही हैैं।

ऐसा बताया गया है कि इन लोगों ने गड़बड़ी कर सरकारी पैसे को ठिकाने लगाया है। इसके बाद एस.आई.टी.ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था, और बाद में दोनों को जेल में बंद कर दिया था।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts