उत्तराखंड का पहला सिटी पार्क,दून मे जल्द।ये होंगे आकर्षण!

माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में देहरादून शहर में एक सिटीपार्क बनाया जाना है। इस क्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के अधिकारियों तथा पी.एम.यू. के आर्किटेक्ट के साथ सिटी पार्क बनाये जाने सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की।

शहर में इस तरह के पार्क की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी, जहां पर शहर के लोग अपने मित्र एवं परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सके साथ ही बच्चों के लिए पिकनिक के साथ-साथ उनका ज्ञान वर्धन भी किया जा सके एवं सभी उम्र एवं वर्ग के लोगों हेतु कुछ न कुछ आकर्षण का केन्द्र हो।

उक्त स्थान पर एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण का केन्द्र बनाया जा सके साथ ही इस पार्क को उत्तराखण्ड के शोकेस के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है, जिससे उत्तराखण्ड के अनभिज्ञ परन्तु खूबसूरत पर्यटन योग्य स्थलों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा सके।

उपाध्यक्ष द्वारा बनाये जाने वाले सिटी पार्क को विश्व स्तरीय बनाये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न संकल्पनाओं एवं योजनाओं पर गहन रूप से विचार विमर्श किया। उक्त पार्क हेतु भूमि ग्राम तरला नागल में सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी तथा योजना का क्षेत्रफल लगभग 12.52 हेक्टेयर है। उक्त पार्क में पिकनिक जोन, रेतीले तट के साथ तालाब  बी.एम.एक्स. ट्रेक, साइकिल ट्रेक, घाट, सीनियर सिटिजन पार्क, योगा एवं एक्यूप्रेशर पार्क, ईको गार्डन, फेरिस व्हील, दस्तकार घाट, एडवेन्चर स्पोर्टस जोन, विभिन्न खेलों हेतु सुविधा तथा फूड कोट, आदि बनाये जाने पर भी विचार विमर्श किया।

यह सिटी पार्क उत्तराखण्ड में इस तरह का पहला पार्क होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts