चंपावत में जीप खाई में गिरी, 9 की मौत..

उत्तराखंड के चंपावत में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी मैक्स-जीप खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत.. उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत से 22 किमी दूर स्वांला […]

उत्तराखंड के चंपावत में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी मैक्स-जीप खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत..

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत से 22 किमी दूर स्वांला के पास मैक्स-जीप खाई में गिरी। टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी UK 0 5 टीए 1196 Max गाड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आठ लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया गया कि मैक्स जीप टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी।​सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।  वाहन में ज्यादात​र लोग पिथौरागढ़ के थे। गाड़ी स्वाला मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमे 9 व्यक्तियों की मृत्यु होना ज्ञात हुआ है पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा
चंपावत में हुई सड़क दुर्घटना पर व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उनके उचित उपचार के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं। एसपी चंपावत का कहना है की सड़क खराब होने के कारण या ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ है हादसा।सड़क काफी खस्ता हाल है। CM ने दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

Related Posts