देखें वीडियो: गुरूजनों ने खाई डांट, बच्चों की तरह

जब गुरुजनों की लगी क्लास । मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मीटिंग के दौरान आपस में बात करने वाले हैं शिक्षकों को अपने स्थान पर खड़ा कर मांगा जबाब। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर पूरे जनपद के प्रधानाचार्य की चल रही थी बैठक।  गिरीश गैरोला  जनपद में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं […]

जब गुरुजनों की लगी क्लास ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मीटिंग के दौरान आपस में बात करने वाले हैं शिक्षकों को अपने स्थान पर खड़ा कर मांगा जबाब।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर पूरे जनपद के प्रधानाचार्य की चल रही थी बैठक।
 गिरीश गैरोला 
जनपद में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हमारे गुरुजन कितने तैयार हैं, इसकी बानगी मुख्य शिक्षा अधिकारी की बैठक में देखने को मिली। जब राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज के सुमन सभागार में जिले भर से आए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य नकलविहीन और शांतिपूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न करवाने के टिप्स दे रहे थे।
 इसी दौरान सभागार के पिछली सीट पर बैठे कुछ गुरुजन सीईओ की बातें सुनने के बजाय आपस में बात करने में मस्त रहें, किंतु टिप्स दे रहे मुख्य शिक्षा अधिकारी की निगाहों से नहीं बच नही सके।
 फिर क्या था मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी अपने पुराने दिनों की कक्षाओं को याद करते हुए इन गुरुजनों को अपने स्थान पर खड़े होने होकर सवाल पूछा कि अभी तक वे किस टॉपिक पर बात कर रहे थे।
पिछली सीट पर बैठे गुरुजन जब सही जवाब नहीं दे सके तो सीईओ ने भी जमकर उनकी क्लास ली। और भरी सभा मे उनका स्पष्टीकरण मांगा।  इस घटना के बाद गुरुजनों को अपनी कक्षा जरूर याद आ गई होगी, जब वे भी क्लास में बात कर रहे छात्रों पर इस तरह का फार्मूला अपनाते रहे होंगे।
  मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र आर्य ने बताया कि मंच पर अपनी बातों को रखते हुए उनकी नजर सभा कक्ष के सभी गुरुजनों पर रहती है और कोई उनकी नजर से बच नहीं सकता है। यदि इसके बाद भी शिक्षकों और प्रधानाचार्य की कोई और शिकायत हुई तो इसके लिए अलग से सत्र आयोजित किया जाएगा किंतु किसी भी हालत में बैठक के दौरान आपसी बातचीत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Also Read This

दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद बवाल, नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप; हिरासत में 6 लोग

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली...

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

Related Posts