नहीं रहे निशानेबाज इंजीनियर कैलाश त्यागी 

  गिरीश गैरोला  पेशे से इंजीनियर और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बतौर सहायक अभियंता के पद पर तैनात कैलाश त्यागी अब इस दुनिया में नहीं रहे । मंगलवार सुबह जब उन्होंने मातली स्थित अपने सरकारी आवास  में अपने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। काफी […]

 

गिरीश गैरोला 

पेशे से इंजीनियर और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बतौर सहायक अभियंता के पद पर तैनात कैलाश त्यागी अब इस दुनिया में नहीं रहे ।

मंगलवार सुबह जब उन्होंने मातली स्थित अपने सरकारी आवास  में अपने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जिसके बाद इंजीनियर कैलाश त्यागी अपने स्थान पर बिस्तर पर लेटे हुए मिले।   प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक के कारण से उनकी मौत की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मौके पर है। पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है ,और मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

गौरतलब है इंजीनियरिंग के पेेशे में होने के बाद भी कैलाश त्यागी आर्चरी और राइफल शूटिंग के शौकीन थे और अपने निजी प्रयासों से नौजवान युवाओं और अधिकारियों, कर्मचारियों को निशानेबाजी के लिए प्रेरित करते थे। उनके प्रयासों से कई लोगों को राज्य स्तर पर निशानेबाजी खेल में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts