डीएम पैदल सात कि.मी. चल अग्निकांड से पीड़ित गांव पहुंचे

गिरीश गैरोला बीती रात मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में अग्निकांड से पीड़ितों की सुध लेने खुद डीएम आशीष चौहान पंहुचे। मुख्यालय से 250 किमी दूर पहाड़ी सड़क मार्ग के और 7 किमी की पैदल पहाड़ी चढ़ने के बाद डीएम करीब 5 बजे अग्निकांड से पीड़ितों के बीच पंहुचे। जहां करीब 40 भवन पूर्ण रूप […]

गिरीश गैरोला

बीती रात मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में अग्निकांड से पीड़ितों की सुध लेने खुद डीएम आशीष चौहान पंहुचे। मुख्यालय से 250 किमी दूर पहाड़ी सड़क मार्ग के और 7 किमी की पैदल पहाड़ी चढ़ने के बाद डीएम करीब 5 बजे अग्निकांड से पीड़ितों के बीच पंहुचे। जहां करीब 40 भवन पूर्ण रूप से जल चुके हैं, जबकि 6 भवनों को आंशिक नुकसान हुआ है।

डीएम के साथ तात्कालिक सहायता के रूप में 50 बर्तनों के सेट जिसमे 27 आइटम हैं। एसबीएमए की तरफ से , 196 कंबल टेड क्रोस की तरफ से , 40 टैंट, 50 जुते चप्पल, कल सुबह से बांटे  जाएंगे।

एक घंटे पीड़ित परिवारों के बीच डीएम रहे।  इस दौरान कई ग्रामीण महिलाएं उनके सीने से लिपट कर रोने लगी। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सतलुज जल विद्युत  परियोजना से भी मदद के लिए आगे आने की बात कही है।

डीएम ने बताया कि 3800 रु की अहेतुक सहायता के अलावा प्रति परिवार एक लाख एक हजार नौ सौ एक रुपया पूर्ण रूप से जल चुके ग्रह स्वामियों को प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा 19 फरवरी को मौके  पर ही बहुउद्देशीय शिविर भी लगाया जाएगा। ताकि पीड़ितों के प्रमाण पत्र राशन कार्ड आदि फिर से बनाये जा सके। गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगो को चिन्हित कर मेडिकल टीम भी जाएगी ताकि उनको उपचार मिल सके।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

Related Posts