सीडीओ के साले की आग से मौत

कमल जगाती  नैनीताल  नैनीताल के शेरवानी कम्पाउंड स्थित रिहायसी क्षेत्र के एक मकान में देर रात आग लगने से 37 वर्षीय युवक पंकज कुमार की जलकर मौत । पंकज डिप्रेशन का शिकार था जो घटना के समय जलते घर के कमरे से निकल नहीं सका । पंकज नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी का सगा साला […]

कमल जगाती 

नैनीताल 

नैनीताल के शेरवानी कम्पाउंड स्थित रिहायसी क्षेत्र के एक मकान में देर रात आग लगने से 37 वर्षीय युवक पंकज कुमार की जलकर मौत ।
पंकज डिप्रेशन का शिकार था जो घटना के समय जलते घर के कमरे से निकल नहीं सका । पंकज नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी का सगा साला है और पंकज की बहन सेल्स टैक्स विभाग में उच्च ओहदे पर कार्यरत है। पंकज की बीते वर्ष अप्रैल माह में शादी हुई थी,और पत्नी तभी से अपने मायके में रह रही है । आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । फायर सर्विस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया ।
फायर सर्विस के सूत्रों के अनुसार आग ग्यारह बजे लगी जबकि उन्हे डेढ बजे सूचना दी गई ।और आग बुझाने के दौरान भी कई देर बाद उन्हे बताया गया कि मकान के अंदर कोई व्यक्ति भी है।

दमकल विभाग के मुखिया जगदीश मेहरा और उनकी टीम ने डेढ बजे रात घटनास्थल पहुंचकर आग पर काबू पाया । दमकल विभाग की एक बड़ी तो दो छोटी गाड़ियां आग बुझाने के लिए गई थी । मल्लीताल कोतवाली पुलिस के एस.आई.पुरन सिंह मर्तोलिया अन्य जवानों के साथ वहां पहुंचे थे । विद्या निवास नामक मकान श्रीमती विद्या भाष्कर के नाम पर दर्ज है।

गृहस्वामिनी घटना के समय उसी घर में मौजूद थी और आग लगने के बाद वो बाहर आ गई । जब बाहर पंकज को तलाशा गया तो वो बाहर नहीं मिला । फायर सर्विस कर्मियों ने पंकज को मृत हालात में जला हुआ घर में पाया ।
आग मकान के दोमंजिले और लकड़ी के बने लॉफ्ट में लगी थी । मकान की छत में भी लकड़ी का काम होने के कारण आग धधक गई थी ।

Also Read This

दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद बवाल, नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप; हिरासत में 6 लोग

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली...

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

Related Posts