हाईकोर्ट पहुंचा मामला : नगर निगम मे सात मे से पांच सीटें आरक्षित

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज की गई है । मामले की सुनवाई सम्भवतः आज शुक्रवार 26 अक्टूबर को होगी । मामले के अनुसार उच्च न्यायालय के अधिक्वता डी.के.त्यागी ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सरकार ने प्रदेश […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज की गई है ।

मामले की सुनवाई सम्भवतः आज शुक्रवार 26 अक्टूबर को होगी ।
मामले के अनुसार उच्च न्यायालय के अधिक्वता डी.के.त्यागी ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सरकार ने प्रदेश के सात नगर निगमो में मेयर पद के लिए गलत तरीके से आरक्षण तय किया है। अभी सरकार कुल सात नगर निगमो में चुनाव करा रही है, इन निगमो में मेयर के सात पदों में से पाँच पद आरक्षित कर दिए गए हैं। केवल दो पद ही अनारक्षित रह गए हैं। कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किसी भी पद के लिए आरक्षण पचास प्रतिशत से अधिक नही हो सकता। परन्तु सरकार ने यह आरक्षण सत्तर प्रतिशत कर दिया है जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने न्यायालय से प्रार्थना की है कि आरक्षण की प्रक्रिया को दोबारा से तय किया जाए।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

Related Posts