सनसनी: स्टेडियम के गेट पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक, हुई मौत ..

स्थान – टनकपुर जिला चम्पावत  रिपोर्ट – मुकेश कुमार   टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की गेट पर एक युवक के लटके होने से सनसनी फैल गयी । जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो स्टेडियम की गेट पर एक युवक लटका मिला तब पुलिस के माध्यम से उक्त युवक को अस्पताल ले जाया […]

स्थान – टनकपुर जिला चम्पावत 

रिपोर्ट – मुकेश कुमार 

 टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की गेट पर एक युवक के लटके होने से सनसनी फैल गयी । जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो स्टेडियम की गेट पर एक युवक लटका मिला तब पुलिस के माध्यम से उक्त युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

युवक ग्राम सभा नायकगोठ का रहने वाला था और वह आइटीआइ कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेन्द्र भन्डारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। 

सम्भावना जताई जा रही कि वह स्टेडियम के बंद गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अन्दर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया। जिसके बाद स्टेडियम के समीप मौजूद लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। 

पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस 108 से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि  108 की मदत से मृत युवक को उप जिला चिकित्सालय में लाया गया था,जिसका पोस्टमार्टम किया गया है ।

युवक को देखने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि अधिक रक्त बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो पाएगा।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

Related Posts