IAS PCS Transfer 2026: 6 IAS और 26 PCS के ट्रांसफर । देंखे लिस्ट 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस (IAS) और 26 पीसीएस (PCS) अधिकारियों(Uttarakhand IAS-Pcs Transfer 2026) का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की […]

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 6 आईएएस (IAS) और 26 पीसीएस (PCS) अधिकारियों(Uttarakhand IAS-Pcs Transfer 2026) का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी तबादला सूची के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को नए जिलों की कमान सौंपी गई है, जबकि कई को विभागीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जारी सूची के मुताबिक सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा यू-प्रिपेयर परियोजना से जुड़े दायित्वों में बदलाव किया गया है। वहीं अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में भी आंशिक फेरबदल किया गया है। कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार हटाए गए हैं, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस फेरबदल में आईएएस अधिकारी आनंद स्वरूप, रुचि मोहन रयाल, प्रकाश चन्द्र, बंशी लाल राणा सहित अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर पर भी बदलाव करते हुए गिरीश प्रसाद और दीक्षा जोशी के तैनाती स्थलों की अदला-बदली की गई है।

IAS-Pcs Transfer 2026 प्रशासनिक मजबूती के लिए बड़ा कदम

सरकार के इस फैसले को शासन स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही पद पर तैनात अधिकारियों को बदलकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

देंखे लिस्ट :

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

Related Posts