ऋषिकेश गिरफ्तारियों पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का सरकार को अल्टीमेटम, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, योगेश डिमरी और सुदेश भट्ट की रिहाई की मांग

देहरादून, 06 जनवरी 2026: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट तथा उनके अन्य साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक दबाव […]

देहरादून, 06 जनवरी 2026: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट तथा उनके अन्य साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक दबाव में की गई बताया है।

ज्ञापन सौंपते समय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा, “ये गिरफ्तारियां राजनीतिक दबाव में की गई लगती हैं। योगेश डिमरी जैसे समाजसेवी जो अवैध गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें जेल में रखना राज्य के लिए शर्मनाक है। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल इनकी रिहाई करे और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।”

जिला अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) भगवती प्रसाद गोस्वामी ने कहा, “पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि के रूप में मैं स्पष्ट कहता हूं कि ऐसे राष्ट्रवादी नागरिकों का दमन सहन नहीं किया जाएगा। ये लोग राज्य की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। यदि सरकार ने शीघ्र रिहाई नहीं की तो हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”
जिला महामंत्री दयाराम मनौड़ी ने कहा, “यह गिरफ्तारी जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। निर्दोष लोगों को जेल में रखकर न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वे स्वयं हस्तक्षेप कर इनकी रिहाई सुनिश्चित करें।”

इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के भगवती प्रसाद नौटियाल, जिला महामंत्री हेमा कोटनाला, रजनी कुकरेती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति राज्य में अवैध शराब कारोबार तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts