शांतिपूर्ण त्यौहार निपटाने को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आई नजर, जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को सुरक्षा […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आई नजर, जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई, इस दौरान सीओ पंतनगर दौलत राम वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, यदि होली के दौरान अराजकता फैलाने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही है।

वहीं फ्लैग मार्च में दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, किसी भी तरह की अफवाह या हुड़दंग से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ...

Related Posts