Nanital Accident News: खाई में गिरी कार। 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

नैनीतालब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- Nanital Accident News  उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गेठिया क्षेत्र के मल्ला गेठिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल इस भीषण दुर्घटना में […]

नैनीतालब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- Nanital Accident News 
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

गेठिया क्षेत्र के मल्ला गेठिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 जागेश्वर धाम जा रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग उन्नाव के निवासी थे और जागेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़े:

 

पहाड़ी सड़कों पर सावधानी जरूरी

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को दर्शाता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts