Uttarakhand accident news: पत्थर गिरने से युवक गंभीर घायल। दून अस्पताल रेफर

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी /उत्तरकाशी/पुरोला।
उत्तराखंड के पुरोला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, पुरोला विकासखंड के सांखाल गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र बकरी चराने जंगल की ओर गए थे।

इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और वह उसकी चपेट में आ गए,हादसे के बाद संतुलन बिगड़ने से युवक खाई में जा गिरा,इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़े:

Uttarakhand News: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का आरोप। 3 पर केस दर्ज

 ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तेजी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया।

तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले जाया गया।

 दून अस्पताल रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।बेहतर इलाज के लिए घायल को दून अस्पताल भेजा गया है

 गांव में चिंता का माहौल

इस हादसे के बाद सांखाल गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग युवक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के हादसे लगातार खतरे की घंटी बनते जा रहे हैं।

पहाड़ी इलाकों में पत्थर गिरने की घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की जरूरत है, वहीं ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़े:

8th Pay Commission Update: DA फॉर्मूला बदलने की मांग तेज। सैलरी-पेंशन में बड़ा बदलाव संभव

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts