Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का परिणाम घोषित कर सकता है।
देशभर के लाखों अभ्यर्थी इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, ऐसे में अब रिजल्ट जारी होने की तैयारी अंतिम चरण में है।
CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्र और राज्य स्तर पर शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं।
यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
ये भी पढ़े : SSB Constable Recruitment 2026: 827 पदों पर 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! आवेदन शुरू
कब आएगा CTET Result 2026?
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के अनुसार, CTET फरवरी 2026 परीक्षा का परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की प्रबल संभावना है।
फाइनल आंसर-की जारी होने और सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद ही स्कोरकार्ड पब्लिश किया जाएगा।
कहां चेक करें CTET रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट
👉 ctet.nic.in
पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे।
स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
कैसे करें CTET Result 2026 चेक
आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं।
CTET स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
CBSE CTET स्कोरकार्ड 2026 की PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
CBSE CTET स्कोरकार्ड 2026 की PDF सेव करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
ये भी पढ़े : UKSSSC Exam News: फिर होगी पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा। जानिए डेट & डिटेल्स
कब हुई थी CTET 2026 परीक्षा
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
इस परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक बन गई है। CTET 2026 का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।
