National Informatics Centre (NIC) की ओर से साइंटिस्ट-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 243 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
NIC Scientist-B भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो टेक्नोलॉजी और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ये आवेदन इसलिए भी मत्वपूर्ण है कि इसके तहत आपको केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने का अवसर मिलेगा ।
साथ ही ये आपके लिए IT और टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर का बनाने का बेहतरीन अवसर है और इसमें आपको आकर्षक सैलरी और जॉब सिक्योरिटी भी मिलेगी ।
ये भी पढ़े : CTET Result 2026 Live Update: जल्द जारी होगा CTET Result ! जानें कब आएगा और कैसे करें चेक
कौन कर सकता है आवेदन?
NIC Scientist-B भर्ती के लिए उम्मीदवारों को:
- इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E./B.Tech) डिग्री होना जरूरी है
- वैध GATE स्कोरकार्ड होना चाहिए
आयु सीमा (Age Limit)
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (31 मार्च 2026 के अनुसार)
- आरक्षित वर्ग को छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step)
National Informatics Centre Recruitment Portal पर जाकर उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई सभी जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें
ये भी पढ़े : SSB Constable Recruitment 2026: 827 पदों पर 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! आवेदन शुरू
आवेदन शुल्क
- General / OBC / EWS: ₹800
- SC / ST / महिला / दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं
