Uttarakhand Water Hike: आज से महंगा हुआ पानी। जेब पर पड़ेगा असर 

उत्तराखंड में अब पानी का इस्तेमाल करना महंगा हो गया है। जल संस्थान ने पानी के बिलों में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जो बुधवार से लागू हो गई है। हर साल होती है टैरिफ वृद्धि विभाग के अनुसार,यह वृद्धि 2013 के बेस टैरिफ के आधार पर तय संरचना के तहत हर […]

उत्तराखंड में अब पानी का इस्तेमाल करना महंगा हो गया है। जल संस्थान ने पानी के बिलों में करीब 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जो बुधवार से लागू हो गई है।

हर साल होती है टैरिफ वृद्धि

विभाग के अनुसार,यह वृद्धि 2013 के बेस टैरिफ के आधार पर तय संरचना के तहत हर साल की जाती है। हालांकि इस बार बढ़ोतरी पहले की तुलना में कम रखी गई है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand News: अवैध निर्माण पर MDDA सख्त। भवन सील, मचा हड़कंप

पहले ज्यादा, अब कम बढ़ोतरी

अधिकारियों के मुताबिक पहले लोअर स्लैब में 9% और हाई स्लैब में 11% तक बढ़ोतरी होती थी। लेकिन अब इसे घटाकर करीब 4% कर दिया गया है।

जल संस्थान के अनुसार पानी का बिल दो मुख्य आधारों पर तय किया जाता है। पहला हाउस टैक्स असेसमेंट के अनुसार स्लैब निर्धारण और दूसरा पानी की खपत (वॉल्यूमेट्रिक टैरिफ) के आधार पर।

ये भी पढ़े: Uttarakhand Bank Fraud Case: फर्जी लोन से करोड़ों की लूट, तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत 12 आरोपी को सजा !

हजारों उपभोक्ताओं पर असर

प्रदेश में करीब 50 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिल पानी की खपत के आधार पर तय किया जाता है। नई दरों का सीधा असर इन उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

पानी के बिल में बढ़ोतरी से आम लोगों का मासिक खर्च बढ़ सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि बढ़ोतरी सीमित रखी गई है ताकि उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts