Uttarakhand Bank Fraud Case: फर्जी लोन से करोड़ों की लूट, तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत 12 आरोपी को सजा !

उत्तराखंड के बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में हुए इस घोटाले में कोर्ट ने कुल 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें तत्कालीन बैंक मैनेजर, निजी व्यक्ति […]

उत्तराखंड के बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में हुए इस घोटाले में कोर्ट ने कुल 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इनमें तत्कालीन बैंक मैनेजर, निजी व्यक्ति और बिचौलिए शामिल हैं।

कोर्ट का फैसला 

देहरादून स्थित विशेष CBI अदालत ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक राम अवतार सिंह दिनकर को मुख्य आरोपी माना।

उन्हें 4 साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

इस मामले में शामिल 11 अन्य आरोपियों को भी दोषी पाया गया।

सभी को एक-एक साल की सजा और कुल 3.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ये भी पढ़े: Nainital News: विश्वस्तरीय बॉक्सिंग रिंग हल्द्वानी शिफ्ट। खिलाड़ियों में नाराजगी

कैसे हुआ घोटाला?

सीबीआई जांच के अनुसार यह घोटाला वर्ष 2014-15 में अंजाम दिया गया।

बैंक मैनेजर ने एक निजी ट्रैक्टर डीलर के साथ मिलकर फर्जी ऋण स्वीकृत किए।

जांच में सामने आया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), फसल ऋण और कृषि ऋण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पास किए गए।

इन ऋणों को ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर दिखाया गया, जबकि असल में कोई खरीद नहीं हुई।

बैंक को करोड़ों का नुकसान

धोखाधड़ी के तहत ऋण राशि को सीधे डीलर के खाते में ट्रांसफर किया गया।

इस पूरे फर्जीवाड़े से बैंक को करीब 3.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़े: High Court News: नदियों में जमा शिल्ट हटाने पर रिपोर्ट तलब। पढ़िए खबर

8 साल बाद आया फैसला

  • 12 जून 2018: बैंक ने CBI को शिकायत दी
  • 19 जून 2018: FIR दर्ज
  • 24 दिसंबर 2018: चार्जशीट दाखिल
  • 31 मार्च 2026: कोर्ट ने सुनाया फैसला

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई

CBI कोर्ट के इस फैसले से साफ संदेश गया है कि बैंकिंग सेक्टर में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह फैसला भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने में अहम साबित हो सकता है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...

Related Posts