Dehradun News: दून में 1 लाख की रिश्वत लेते उपखंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते हुए दबोचा गया और तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप […]

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते हुए दबोचा गया और तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। विजिलेंस विभाग लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।

ग्रेड देने के नाम पर मांगे थे पैसे

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप तैयार किया। आरोपी अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा, जहां टीम पहले से तैनात थी।

जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाया गया।

पूछताछ जारी

फिलहाल आरोपी अधिकारी से गहन पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार,मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts