Uttarakhand News: ग्राम प्रधान,वन दरोगा समेत तीन पर भालू ने किया हमला

टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। सुल्याधार के नीचे थापली तोक क्षेत्र में भालू के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान और वन कर्मी पर अचानक हमला जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और […]

टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। सुल्याधार के नीचे थापली तोक क्षेत्र में भालू के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम प्रधान और वन कर्मी पर अचानक हमला

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और ग्रामीण विनोद सिंह रावत भालू की गतिविधियों का जायजा लेने जंगल गए थे। इसी दौरान पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।

भालू से भिड़े, फिर भागा जंगली जानवर

तीनों लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी देर तक भालू का सामना किया और आखिरकार उसे भगाने में सफल रहे। हालांकि, इस दौरान भालू ने अपने नाखूनों से उनके शरीर पर गहरे घाव कर दिए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कंधों व कण्डी के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

पहले भी हो चुका है हमला, दहशत में ग्रामीण

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में सुल्याधार निवासी एक महिला पर भी भालू ने हमला किया था, जिसका इलाज अभी भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts