देहरादून(Uttarakhand Weather Update):
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।
चमोली जिले में सोमवार दोपहर बाद तेज बदलाव देखने को मिला, जहां बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है, जिससे ठंडक बढ़ गई है और मौसम सुहावना हो गया है।
मैदान में गर्मी, पहाड़ों में ठंड का असर
जहां देश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं उत्तराखंड में अप्रैल महीने में भी बारिश और बर्फबारी जारी है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में 12 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
ये भी पढ़े :
- बिग ब्रेकिंग: SSP कार्यालय में लगी आग। धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश
- Ration Card News: 3 महीने का राशन एक साथ चाहिए? पहले तुरंत कर लें ये जरूरी काम
- बड़ी खबर : करोड़ों की CT स्कैन मशीन बनी कबाड़! तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सस्पेंड
- शर्मनाक : रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास।आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
7 और 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए पूरे उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश।
- 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी।
- अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना।
9 अप्रैल: बारिश में कमी, पहाड़ों में असर जारी
गुरुवार 9 अप्रैल को बारिश का दायरा सीमित रहेगा।
- 5 पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ।
- अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी।
- ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी।
10 अप्रैल: और सिमटेगा बारिश का दायरा
शुक्रवार 10 अप्रैल को सिर्फ कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होगी।
- बर्फबारी का स्तर 3700 मीटर से ऊपर चला जाएगा
- मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा
11-12 अप्रैल: मौसम का यही रहेगा ट्रेंड
शनिवार और रविवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जहां पहाड़ों में हल्की बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है।
तापमान में होगा बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार:
- अगले 1-2 दिन में तापमान 1 से 3°C तक बढ़ेगा
- इसके बाद 2-3 दिनों में 3 से 5°C तक गिरावट दर्ज की जाएगी
बर्फबारी के बाद पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है, जिससे पर्यटकों के लिए यह समय और आकर्षक बन गया है।




