Dehradun Leopard Attack: देहरादून में गुलदार के हमले से बुजुर्ग की मौत

विकासनगर/देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में सहसपुर और छरबा के बीच स्थित घने […]

विकासनगर/देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज में सहसपुर और छरबा के बीच स्थित घने जंगल में यह घटना हुई।

बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय इरफान रोजाना की तरह सूखी लकड़ियां लेने जंगल गए थे।

इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और वन विभाग मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सहसपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक स्थानीय निवासी था और पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखा गया है।

वहीं कालसी के डीएफओ मयंक गर्ग ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत गुलदार के हमले से हुई या नहीं।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि वन्यजीव के हमले में मौत की पुष्टि होती है तो पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

ग्रामीणों में डर और आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि जंगल में उस समय दो लोग लकड़ी लेने गए थे, जो अलग-अलग दिशा में चले गए थे।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts