रामनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए जुटाया सामान। आप यहाँ करें मदद !

कुमाऊं के रामनगर पुछड़ी गाँव में कल दिनांक 5/3/2018 को मजदूरों की आठ झोपड़िया जलकर राख हो गयी थी जिसमें उन मजदूरों का सारा सामान और सारी जमापूँजी जलकर राख़ हो गयी थी।

इनकी हालात देखकर हल्द्वानी के समाजसेवी संगठन यूूूूके ने इनके लिए आज लगभग 10 हजार रूपये का सामान-राशन एकत्र किया।
यह सामान मोहन सिंह बिष्ट जी राजीव गोयल,  पंकज तिवारी, बज्वालपुर ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी, समाजसेवी हेमंत गौनिया, हेम चंद्र कपिल सामाजिक कार्यकर्त्ता, कार्तिक उपाध्याय के सहयोग से जुटाया गया।

जो भी व्यक्ति इन ग़रीबों की मदद करना चाहता है, वह आटा दाल चावल चाय चीनी इत्यादि खाद्य सामग्री एवम् दैनिक उपयोग की वस्तुं मुखानी चौराहे पर कपिल इलेक्ट्रिकल्स में दे सकते हैं। यह राशन दिनांक 8/3/2018 को इन ग़रीब मजदूरों को पहुंचाया जायेगा।


समाजसेवी हेमंत गौनिया, हेम चंद्र कपिल, अमिता लोहानी सामाजिक कार्यकर्त्ता कार्तिक उपाध्याय ने लोगो से अनुरोध किया है इन ग़रीबों की मदद के लिए आगे आएं अथवा संपर्क करें :- 9897213226,9837610754,9568642310

इस सन्देश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि इन ग़रीबों की मदद हो सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts