वीडियो: नैनीताल: घर में घुसा गुलदार, कुत्ते को मारकर कमरे में हुआ कैद

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देररात एक घर में गुलदार(तेंदुआ)घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रेंक्विलाइज कर गुलदार को रैस्क्यू सेंटर पहुंचाया। नैनीताल जिले में बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वयस्क तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुए […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बेतालघाट में रविवार देररात एक घर में गुलदार(तेंदुआ)घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने ट्रेंक्विलाइज कर गुलदार को रैस्क्यू सेंटर पहुंचाया।

नैनीताल जिले में बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वयस्क तेंदुआ घर के अंदर घुस गया। तेंदुए ने घर में मौजूद कुत्ते को मार दिया। गुलदार की आवाज सुनकर, घर में रह रही बूढ़ी महिला ने पड़ोसियों को बुला लिया और गुलदार के कमरे की कुंडी लगाकर बंन्द कर दिया।

ये खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद सवेरे टीम पहुंची।

टीम ने सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया और रैस्क्यू सेंटर ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वीडियो: 

da874038-66bf-483c-9634-e132fa49c5f6

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डा० ढाल सिंह बिसेन । जानिए कौन है ढाल सिंह बिसेन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों में बड़े बदलाव की घोषणा की, जिसमें उत्तराखंड को नया संवैधानिक प्रमुख मिला है।मध्य...

बेटे ने 15 लाख रुपये लिए, अब मारपीट और बेघर करने का आरोप! डीएम के सामने छलका बुजुर्ग का दर्द

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस 92 शिकायतों में बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, मारपीट, पेंशन, भूमि...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts