वीके सुमन नैनीताल के DM, चौधरी अपर सचिव शहरी विकास

उत्तराखंड शासन ने आज 24 मार्च को दो अफसरों का  ट्रांसफर कर दिया। अपर सचिव खनन तथा शहरी विकास के पद पर तैनात रहे वीके सुमन को नैनीताल  का जिलाधिकारी बनाया गया है। नैनीताल में जिलाधिकारी श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी को शासन में अपर सचिव शहरी विकास के पद पर तैनाती दी गई है। विनोद […]

उत्तराखंड शासन ने आज 24 मार्च को दो अफसरों का  ट्रांसफर कर दिया। अपर सचिव खनन तथा शहरी विकास के पद पर तैनात रहे वीके सुमन को नैनीताल  का जिलाधिकारी बनाया गया है।

नैनीताल में जिलाधिकारी श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी को शासन में अपर सचिव शहरी विकास के पद पर तैनाती दी गई है। विनोद सुमन अपर सचिव खनन भी थे किंतु अभी तक खनन  की जिम्मेदारी शासन में किसी को नहीं दी गई है।

शासन तथा जनपद में आजकल मार्च फाइनल का प्रेशर है। ऐसे में यह ट्रांसफर चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्योंकि यह अधिकारी नए स्थानों पर मार्च फाइनल के कार्यों को बेहतर तवज्जो न दे पाएंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों अधिकारी मार्च फाइनल के बाद ही नए स्थानों पर ज्वाइन करेंगे।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts