वीडियो:देखिए कैसे नदी मे डूब रहे लड़कों के लिए देवदूत बनी पुलिस

नदी में फंसे दो किशोर।

देवदूत बनकर उतरी धरासू पुलिस।

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी -टिहरी जिले की सीमा से लगे नगुण के पास रविवार मेला घूमने आए दो किशोर भागीरथी नदी में सेल्फी खींचते खींचते नदी के बीच पंहुच गए और अचानक बढ़े जल स्तर से वही फंस गए। सूचना पर पहुची धरासू पुलिस की टीम में एसएचओ रविन्द्र यादव के साथ एस आई विनोद पंवार, सुनील रॉवत, कमल नेगी, अजय चंदेल और बचाव टीम के साथ लाइफ जैकेट और रस्से लेकर बचाव के लिए नदी में उतर गए।

बचाव के  दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जब किशोर के साथ बचाव कर्मी भी लहरों की चपेट में आकर बहने लगे  किन्तु टीम भावना के साथ काम  करते हुए पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए दो किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया।

रेस्क्यू किये जाने वालों में रितेश चंद पुत्र श्रीपाल शाह 13 वर्ष और जतिन पुत्र देव सिंह रॉवत उम्र 14 वर्ष दोनों सूली थांग निवासी थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts