बंपर तबादले: दीप्ति सिंह सीडीओ पौड़ी। रामजी शरण एडीएम दून

 पीसीएस अफसरों के बंपर तबादलों में आज त्रिवेंद्र रावत सरकार ने दीप्ति सिंह को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी के रूप में तैनात किया है। वह अभी तक संस्कृत शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव थी।  सीडियो पौड़ी रही रवनीत चीमा को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। सीडीओ नैनीताल रहे प्रकाश चंद्र को हल्द्वानी में प्रशिक्षण […]

 पीसीएस अफसरों के बंपर तबादलों में आज त्रिवेंद्र रावत सरकार ने दीप्ति सिंह को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी के रूप में तैनात किया है। वह अभी तक संस्कृत शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव थी।
 सीडियो पौड़ी रही रवनीत चीमा को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। सीडीओ नैनीताल रहे प्रकाश चंद्र को हल्द्वानी में प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक बनाया गया है।
 हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में तैनात रहे बंशीधर तिवारी को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य प्रशासक तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर का दायित्व दिया गया है।
 आलोक कुमार पांडे से संयुक्त सचिव तथा प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण कुमाऊं मंडल पंतनगर के दायित्व से हटा दिए गए हैं। उनके पास मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर और पंतनगर विश्वविद्यालय निदेशक प्रशासन का चार्ज यथावत रहेगा।
 एडीएम पौड़ी रहे रामजी शरण शर्मा को उसी पद पर देहरादून में तैनाती दी गई है।
एडीएम प्रशासन रहे देहरादून के अरविंद पांडे को बाजपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक पद पर भेजा गया है।
 नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर अधिकारी केके मिश्र को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
 अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी के पद पर तैनात रहे रामदत्त पालीवाल को एडीएम पिथौरागढ़ बनाकर भेजा गया है।
 डिप्टी कलेक्टर पौड़ी कोटद्वार रहे राकेश चंद्र तिवारी डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर तैनात किए गए हैं।
 बागेश्वर के डिप्टी कलेक्टर श्याम सिंह राणा को पौड़ी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। और चंपावत की डिप्टी कलेक्टर निर्मला बिष्ट को उधमसिंहनगर इसी पर भेज दिया गया है। पिथौरागढ़ के डिप्टी कलेक्टर विवेक प्रकाश को उधम सिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts