महिला पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो वायरल : एडीजी ने बैठाई जांच 

सोशल मीडिया में आजकल एक अश्लील एमएमएस तेजी से वायरल हो रहा है। यह एमएमएस देहरादून में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का है, जो आजकल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नरेंद्र नगर में तैनात है।  कुछ दिनों पहले नरेंद्र नगर के जंगल में ही उसके “मित्र पुलिसकर्मी” ने ही अपने मोबाइल से उस का अश्लील वीडियो बना […]

सोशल मीडिया में आजकल एक अश्लील एमएमएस तेजी से वायरल हो रहा है। यह एमएमएस देहरादून में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी का है, जो आजकल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नरेंद्र नगर में तैनात है।
 कुछ दिनों पहले नरेंद्र नगर के जंगल में ही उसके “मित्र पुलिसकर्मी” ने ही अपने मोबाइल से उस का अश्लील वीडियो बना डाला।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों सुबह जाॅगिंग के लिए निकले थे। अश्लील वीडियो में भी दोनों जाॅगिंग ड्रेस पहने हुए हैं। कुछ दिनों से यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था।
 इसकी भनक लगते ही एडीजी अशोक कुमार ने इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है। एडीजी कुमार का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में न सिर्फ महिला पुलिसकर्मी और युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, बल्कि जो भी इसे वायरल करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 जांच का एक एंगिल यह भी हो सकता है कि युवक ने यह वीडियो खुद ही किसी गलत नीयत से वायरल कराया है अथवा किसी और ने उसके मोबाइल से यह वीडियो वायरल किया है।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts