नाली मे नौकरशाह :अपर सचिव नाली में धुत्त। पुलिस मुख्यालय में घुसे तो खदेड़ा 

आज दोपहर उत्तराखंड सरकार के अपर सचिव डीसी भट्ट शराब के नशे में धुत्त होकर कभी नाली में लोटते मिले तो कभी पुलिस मुख्यालय में घुसकर रौब जमाने लगे।
 मौका भी बड़ा दिलचस्प था। इधर डीजीपी अनिल रतूड़ी के लंच पर निकलने का टाइम हुआ, उधर अपर सचिव डीसी भट्ट झूमते हुए उधर की तरफ बढ़ चले। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह बुरी तरह ढलते हुए अपर सचिव को काबू कर के मुख्यालय से बाहर किया।लड़खडाते कदमों से डीसी भट्ट पास में ही नाली पर पसर गए।
 भट्ट इतने अधिक नशे में थे कि उनके मुंह से जबान तक नहीं निकल रही थी। बाद में किसी ने उनके घरवालों को खबर की तो उनके घरवाले किसी तरह उन्हें काबू करके घर ले गए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts