भूस्खलन में आधा दर्जन से अधिक मवेशी दबे

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। मोरी ब्लाक के कलाप गाँव के उनाणी तोक में भूस्खलन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक  मवेशियों के दबने के सूचना है। तहसील से राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। मोरी ब्लाक के कलाप गाँव के पास उनाणी तोक में भूस्खलन से ग्रामीणों के सात मवेशी […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। मोरी ब्लाक के कलाप गाँव के उनाणी तोक में भूस्खलन की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक  मवेशियों के दबने के सूचना है। तहसील से राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है।
मोरी ब्लाक के कलाप गाँव के पास उनाणी तोक में भूस्खलन से ग्रामीणों के सात मवेशी दब गए। उनाणी में गत वर्ष से भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों के मवेशी यहाँ चरान, चुगान करने आते है जिसमें सुरेश की एक, जयवीर की दो, राजेन्द्र की दो गाय तथा युद्धवीर सिंह के दो बैलो के मलवे के नीचे दबने की सूचना है। हालांकि तहसील प्रशासन ने घटना में मारे गये मवेशियों के मरने की पुष्टि नहीं की है। तहसीलदार माधोराम शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts