देखिए वीडियो प्रेम प्रसंग: प्रिंसिपल अध्यापिका के बीच चली चप्पलें 

देहरादून के सहसपुर ब्लॉक के आदर्श विद्यालय तेलपुरा में अध्यापिका और शिक्षक के बीच जमकर कहासुनी हुई और बाकायदा जूते चप्पल चले। देखिए वीडियो https://youtu.be/UF9DtKH00cw यह विद्यालय सहसपुर ब्लॉक के एटक फार्म में एक जूनियर हाईस्कूल है। इस पूरे एपिसोड को कवर करने के लिए बाकायदा मोबाइल पर कवरेज करने के लिए भी अध्यापिका एक अन्य […]

देहरादून के सहसपुर ब्लॉक के आदर्श विद्यालय तेलपुरा में अध्यापिका और शिक्षक के बीच जमकर कहासुनी हुई और बाकायदा जूते चप्पल चले।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/UF9DtKH00cw

यह विद्यालय सहसपुर ब्लॉक के एटक फार्म में एक जूनियर हाईस्कूल है। इस पूरे एपिसोड को कवर करने के लिए बाकायदा मोबाइल पर कवरेज करने के लिए भी अध्यापिका एक अन्य सहयोगी को अपने साथ लेकर आई थी। इस वीडियो के अनुसार एक अध्यापिका अपने प्रिंसिपल से ही सिर्फ इसलिए लड़ पड़ी कि प्रिंसिपल ने दूसरी अध्यापिका को अपनी गाड़ी में बिठाया था।
अध्यापिका का कहना था कि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार यह वही शिक्षक है, जो आदर्श शिक्षक का अवार्ड ले चुके हैं।
जब अध्यापिका ने प्रिंसिपल की जमकर क्लास लगाई तो प्रिंसिपल अपनी कुर्सी पर बैठे ही बेहोश हो गए और जमीन पर चित्त हो गए। दूसरी अध्यापिका उन्हें पानी के छींटे मार कर होश में लाई।

इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि है यह आदर्श अध्यापक अध्यापिकाएं आपस में एक दूसरे को कुत्ता और कुत्ती जैसे शब्दों से नवाज रहे हैं।
इस पूरे दौर में प्रिंसिपल कभी अध्यापिका से ही हाथापाई करते नजर आ रहे हैं तो कभी अपनी जान छुड़ाने के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे।

जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी इस वीडियो पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। देखना यह है कि सरेआम विद्यालय में बाकायदा वीडियोग्राफी करके किए जा रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा पर शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है !

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts