आरटीआई :विद्युत विभाग के दामाद – 847 लोगों पर 9 करोड़ बकाया 

हल्द्वानी विद्युत वितरण खंड के उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का नौ करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने इनकी आरसी तो काटी लेकिन बिल की वसूली नहीं कर पाया। हल्द्वानी विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत कुल ऐसे 847 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने विद्युत वितरण खंड का बिल देना है।  लेकिन आखिर क्या वजह है कि विद्युत विभाग […]

हल्द्वानी विद्युत वितरण खंड के उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का नौ करोड़ रुपए बकाया है। विभाग ने इनकी आरसी तो काटी लेकिन बिल की वसूली नहीं कर पाया। हल्द्वानी विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत कुल ऐसे 847 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने विद्युत वितरण खंड का बिल देना है।
 लेकिन आखिर क्या वजह है कि विद्युत विभाग इनसे अपने बकाया भुगतान की वसूली नहीं कर पा रहा है ! आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया की अपील पर सूचना के अधिकार में यह खुलासा किया गया है।
 हेमंत गोनिया इससे पहले जल संस्थान में भी पानी के बिल के बकाया भुगतान को आरटीआई के मार्फत हासिल करके जनता से शेयर कर चुके हैं।
 पर्वतजन ने वह खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अब जल संस्थान में बकाया भुगतान वसूली करने की कार्यवाही शुरु हो गई है।
 आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत गोनिया कहते हैं कि वह पावर कॉरपोरेशन को वसूली के लिए निर्देशित करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। देखना यह है कि आखिर विद्युत विभाग का नौ करोड़ रुपए दबाए बैठे इन लोगों की जेब कब ढीली होती है !

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts