देखिए वीडियो:नेत्रहीन छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा शिक्षक !

देहरादून स्थित केंद्रीय शिक्षण संस्थान n i v h में छात्राओं ने एक शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। देखिए वीडियो  https://youtu.be/HUbnzNVuO5U छात्राओं का कहना है कि अध्यापक उन्हें समझाने के बहाने उनके शरीर को आपत्तिजनक ढंग से छूते हैं। छात्राओं ने शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग […]

देहरादून स्थित केंद्रीय शिक्षण संस्थान n i v h में छात्राओं ने एक शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/HUbnzNVuO5U

छात्राओं का कहना है कि अध्यापक उन्हें समझाने के बहाने उनके शरीर को आपत्तिजनक ढंग से छूते हैं। छात्राओं ने शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है, किंतु विद्यालय प्रबंधन छात्राओं की मांग को सिरे से नकार रहा है। यहां तक कि संस्थान की निदेशक अनुराधा डालमिया कहती हैं कि छात्राओं के आरोप निराधार हैं।

जाहिर है कि छात्राएं बुरी तरह से चरित्रहीन शिक्षक से पीड़ित हैं लेकिन निदेशक को अंधेरे में रखा गया है।

 इस विद्यालय में सैकड़ों नेत्रहीन छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं किंतु यह स्कूल काफी लंबे समय से नेत्रहीन छात्र छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के लिए चर्चित रहा है।
 कुछ समय पहले ही एक शिक्षक एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने पर जेल में है। एक शिक्षक पर छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शिक्षक क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता है और विद्यालय प्रशासन भी इस शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा है। छात्र छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के बाद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि शासन प्रशासन इस मामले में ध्यान देगा। छात्र-छात्राएं भारत सरकार से जल्दी ही इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts