एक्सक्लूसिव वीडियो:ऐसे झील मे समा गई नैनीताल की माॅल रोड

कमल जगाती, नैनीताल
नैनीताल की प्रतिष्ठित लोअर मॉल रोड टूटकर झील में गिरी। ब्रिटिश काल की सुंदर माल रोड लगातार बैठ रही थी, जिसका चट्टी चढ़ाकर कॉस्मेटिक इलाज किया जा रहा था।
इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों में लोअर मॉल रोड में वाहन चल रहे हैं, जिसके बाद धीरे धीरे पूरी मॉल रोड झील में समा गई।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/1l0Vd7W6h9A

लगभग 5:30 बजे शाम हुई इस घटना को स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी देखा। लगातार चेताने के बावजूद पुलिस ने ट्रैफिक नही रोका जिसके परिणामस्वरूप माल रोड टूट गई।
 अब लोअर मॉल रोड पर राहगीरों और ट्रैफिक को रोक दिया गया है। माॅल रोड मल्लीताल क्षेत्र में ग्रैंड होटल के समीप गिरी है। मॉल रोड पिछले काफी समय से झुक रही थी, जिसके कारण लोक निर्माण विभाग भी इसपर चट्टी चढ़ाकर अपनी इतिश्री कर रहा था।
  मामला उच्च न्यायालय में भी गूंजा था, जिसके बाद इस क्षेत्र का एक सर्वेक्षण आई आई टी रुड़की से कराया गया था। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरा पहाड़ ही नीचे की तरफ को धसक रहा है, जिसके चलते झील के इस हिस्से में प्रेशर पड़ रहा है और ये लगातार धंस रहा है।
 लोक निर्माण विभाग ने भी इसके स्थाई निर्माण के लिए एक प्रोजेक्ट सरकार को दिया है, जिसकी स्वीकृति अभी मिलनी बाकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी देखरेख तो की गई थी लेकिन ये आज गिर गया। लोक निर्माण विभाग के ए.ई.महेंद्र पाल ने बताया कि इसमें रोड पहले से धंस रही थी, अभी इसके गिरने के बाद सड़क में ट्रैफिक बंद करवा दिया गया है। इसपर तिरपाल डाला जा रहा है ताकि इसके अंदर पानी घुसकर और ज्यादा भूस्खलन ना हो जाए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts