देखिए वीडियो:उफनती नदी मे ऐसे बह गई जलती चिता

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में बरसात के पानी में एक अर्थी बह गई ।        देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन बुरी तरह चरमरा गया है। गौला नदी अपने उफान पर है, लेकिन खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। गौला नदी के उफान से […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में बरसात के पानी में एक अर्थी बह गई ।
       देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन बुरी तरह चरमरा गया है। गौला नदी अपने उफान पर है, लेकिन खतरे के निशान से थोड़ा नीचे बह रही है। गौला नदी के उफान से आज एक जलती हुई अर्थी{शव} बह गयी।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Zyuz2IswUm0

दरअसल कुछ लोग एक शव दाह संस्कार करने गौला नदी के किनारे चित्रशिला घाट रानीबाग लाये, जैसे ही शव का दाह संस्कार करने लगे ठीक उसी समय गौला नदी में अचानक पानी बढ़ गया। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ साथ पानी का बहाव तेज़ हो गया, जिससे जलता शव उफनती नदी में बहने लगा, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने काठगोदाम पुलिस एवं जल पुलिस को निर्देशित कर बहे अधजले शव की खोजबीन करने के आदेश दिए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts