दुखद: उत्तरकाशी में गिरी गाड़ी। एक दर्जन की मौत, दो घायल

 उत्तरकाशी में गंगोत्री से लौट रहे एक टेंपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भागीरथी नदी में जा गिरा। 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।  उत्तर काशी में संगलाई, कुंजन के नज़दीक पहाड़ी से मलवा आ गिरा और टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया। इसके कारण […]

 उत्तरकाशी में गंगोत्री से लौट रहे एक टेंपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भागीरथी नदी में जा गिरा। 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
 उत्तर काशी में संगलाई, कुंजन के नज़दीक पहाड़ी से मलवा आ गिरा और टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया। इसके कारण टेंपो में सवार 15 लोग इसकी चपेट में आ गए।
 टेंपो से छिटककर बाहर गिरे दो घायलों को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र भटवाड़ी में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया।
 उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने तत्काल घटनास्थल पर जाकर एसडीएम, पुलिस तथा अन्य सहायक फ़ोर्स को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत भी घटना की सूचना मिलते ही देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैं।
  गाड़ी में सवार लोग नाग देवता की डोली लेकर गंगोत्री गए थे और वापस लौट रहे थे, किंतु वापसी में गंगोत्री राजमार्ग पर संगलाई के नजदीक यह दुखद हादसा हो गया।

मृतकों की सूची

1-जशोदा देवी पत्नी जयदेव (40)
2-आकाश पुत्र जयदेव (20)
3-रणवीर सिंह पुत्र बिक्रम सिह(45)
4-जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिह (55)
5-रामप्यारी पत्नी जगदीश (50)
6-रामवीर पुत्र इन्द्र सिह (45)
7-सकला देवी पत्नी रामवीर (40)
8-अवतार सिंह पुत्र धूम सिंह (55)
9-विरेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह (50)
10-सोबेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिह (40)
11-दीपक सिंह पुत्र किशन सिंह(22)
12-सतवीर सिंह( चालक) पुत्र कृपाल सिह (32)
13-बचन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह (50)
घायल
1-कु०राधा पुत्री रणवीर सिंह (13)
2-कु०मीनाक्षी पुत्री रामवीर (14)

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts