देखिए वीडियो:आतंकवाद से लड़ने को रानीखेत मे भारत अमेरिका का संयुक्त युद्दाभ्यास

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के रानीखेत में भारत और अमेरिकी सैनिकों ने किसी आतंकवादी घटना से निबटने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त अभ्यास किया। खड़ी चट्टानों के ऊपर कब्ज़ा किये आतंवादियों पर किस तरह काबू पाया जाए, ये भारतीय सैनिकों ने अमेरिका से आए 350 प्रशिक्षित फौजियों को सिखाया। वहीँ अपने हाई टैक उपकरणों […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के रानीखेत में भारत और अमेरिकी सैनिकों ने किसी आतंकवादी घटना से निबटने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त अभ्यास किया। खड़ी चट्टानों के ऊपर कब्ज़ा किये आतंवादियों पर किस तरह काबू पाया जाए, ये भारतीय सैनिकों ने अमेरिका से आए 350 प्रशिक्षित फौजियों को सिखाया। वहीँ अपने हाई टैक उपकरणों के लिए मशहूर अमेरिकी फ़ौज ने भी भारतीय फ़ौज को लेटैस्ट तकनीक से रु-ब-रु कराया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/P-hlYrO0IWY

फौजियों ने तीखी चट्टान में रस्सियों के बल लटककर अपने साहस और कला का सुन्दर नमूना पेश किया। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच आतंकियों पर भारी पड़ी फ़ौज।
आज सवेरे से ही भारतीय और अमेरिकी फौजी सड़कों पर मार्च करते दिखे। ये सब 15 गढ़वाल रेजिमेंट के माउंटेन क्लाइम्बिंग एरिया की तरफ कूच कर रहे थे। यहाँ शुरू हुआ वो प्रशिक्षण जिसमें भारत वर्षों से जूझते हुए अब निपुण हो चुका है, यानि आतंवादी वारदात से निबटना। रविवार 16सितंबर से शुरू हुए इण्डो – यू.एस.संयुक्त सैन्य अभ्यास 2018 का आयोजन अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित चैबटिया आर्मी एरिया में किया गया। ये युद्धाभ्यास 29 सितम्बर तक चलेगा जिसमें वैश्विक और घरेलू आतंकवाद से निबटने के लिए दोनों देश अपने अनुभव और तैयारी साझा कर रहे हैं। युद्धाभ्यास में अमेरिका के लगभग 350 सैनिकों और इतने ही भारतीय सैनिकों ने एक साथ चौबटिया नामक ट्रेनिंग सेंटर में युद्धाभ्यास किया। दोनों सेनाओं ने आपस मे तकनीक को साझा किया। हिंदुस्तान के बाद आतंकवाद से जूझते अमेरिका ने काउंटर आतंकवाद और काउंटर विद्रोह की थीम पर युद्धाभ्यास शुरू किया । इसमें भारत और यू.एस. रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्धाभ्यास का यह 14वां संस्करण है। दोनों देशों की सेनाएं वैश्विक और घरेलू आतंकवाद पर काबू पाने के लिए अपनी कोशिशों को पंख लगा रही हैं। दोनों ही फौजों के उच्चाधिकारी इस एक्सरसाइज से संतुष्ट दिखे।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts