एक्सक्लूसिव: भाजपा नेता की युवती ने चप्पलों से उतारी आरती

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में भाजपा नेता की महिला द्वारा चप्पल से पिटाई का वीडियो सामने आया है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पिछले कई दिनों से पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से छेड़खानी कर रहे एक कथित भा.ज.पा.नेता(अश्वनी अरोरा)को आज उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने परेशान होकर […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में भाजपा नेता की महिला द्वारा चप्पल से पिटाई का वीडियो सामने आया है।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पिछले कई दिनों से पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से छेड़खानी कर रहे एक कथित भा.ज.पा.नेता(अश्वनी अरोरा)को आज उस समय भारी पड़ गया जब महिलाओं ने परेशान होकर उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/wcM92BizjLE

भा.ज.पा.नेता की चप्पलों से पिटाई का विषय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित मैट्रोपॉलिस में भा.ज.पा.नेता का फ्लैट है।

बताया जाता है कि उक्त भा.ज.पा.नेता कई बार अपने फ्लैट के पास रहने वाली दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था।

आज भी इसी भाजपा नेता ने दोनों महिलाओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया, तो महिलाओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने कथित भा.ज.पा.नेता की चप्पलों से जमकर धुनाई लगा दी। इसी बीच हंगामा होता देख महिलाओं के परिजन और पड़ोस में रहने वाले लोग भी वहां आ पहुंचे।

पिटाई के दौरान भा.ज.पा.नेता द्वारा कमरे में घुसकर अपने को बचाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन महिलाओं के परिजनों और आस पडोस में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर उसे कमरे से बाहर खींच लिया।

फिर क्या था, भा.ज.पा.नेता के सिर पर चप्पलों की बरसात हो गई। इस दौरान आरोपी भा.ज.पा.नेता महिला और लोगों से माफी मांगता रहा। बताया जा रहा है कि बाद में भा.ज.पा.नेता ने महिलाओं से लिखित रूप से माफी मांगी और तब जाकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के आश्वासन के बाद उसकी जान बच सकी। भाजपा नेता के कुछ बड़े नेताओं के साथ फोटो भी अब सोशियल मीडिया में दिखने लगे हैं ।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts