नगर निकायों में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राज्य के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यह सूची जारी की।

इस सूची में छह नगर निगम, 37 नगर पालिका, और 36 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। देहरादून में दिनेश अग्रवाल, ऋषिकेश में लक्ष्मी सजवाण, हरिद्वार में अनीता शर्मा, कोटद्वार में हेमलता नेगी, हल्द्वानी के लिए सुमित हृदेश, काशीपुर से मुक्ता सिंह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts