हाईकोर्ट एक्सक्लूसिव: एन.एच.घोटाले के आरोपियों को पहली बार जमानत

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)74 के भूमि आवंटन घोटाले में जेल में बंद 14 आरोपियों में से कुल पाँच आरोपियों को जमानत दे दी है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/icZD924CJ8U न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने आज सुनवाई के बाद कलेक्शन अमीन अनिल कुमार, चौकीदार राम समुझ, अहलमद संत राम, पेशकार संजय […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)74 के भूमि आवंटन घोटाले में जेल में बंद 14 आरोपियों में से कुल पाँच आरोपियों को जमानत दे दी है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/icZD924CJ8U

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने आज सुनवाई के बाद कलेक्शन अमीन अनिल कुमार, चौकीदार राम समुझ, अहलमद संत राम, पेशकार संजय चौहान और चकबन्दी अधिकारी अमर सिंह को जमानत दे दी है। याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र डोभाल ने कोर्ट को बताया कि ये पिछले एक वर्ष से एन.एच.घोटाले में जेल में बन्द थे। सभी आरोपियों ने अपनी जमानत के लिए प्राथर्ना पत्र दायर किया है। इनमें पूर्व एस.डी.एम. डी.पी.सिंह सहित अन्य आरोपियों की जमानत अभी नही हुई है।
    मामले के अनुसार 10 मार्च 2017 को पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डी.पी.सिंह सहित सभी आरोपियों के खिलाफ पंतनगर थाने में एफ.आई.आर.लिखाई गयी थी। मुआवजा निर्धारण में वित्तीय अनियमितता, भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी, राजस्व हानि और सरकारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप प्राथमिकी में लगाया गया था।
अकृषि प्रयोजन की भूमि के एवज में भूमि का स्वरूप बदलकर उसका मुआवजा आठ से दस गुना अधिक करने के भी आरोप लगाए गए थे। जाँच करने पर एस.डी.एम., तहसीलदार, नयाब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, लेखपाल, चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी आदि दोषी पाए गए थे। निचली अदालत ने सभी आरोपियों के जमानत प्राथर्ना पत्र निरस्त कर दिए थे।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts