एक्सक्लूसिव वीडियो: “मीटू” पर नैनीताल मे क्या बोले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव 

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे जाने माने हास्य कवि राजू श्रीवास्तव ने मी टू मुहिम पर पूछे एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि मैंने एक तोता पल है जो मी टू- मी टू बोलता है। उन्होंने कहा कि इसमें न्याय होना चाहिए, क्योंकि कोई भी किसी का नाजायज फायदा नहीं उठा सकता […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे जाने माने हास्य कवि राजू श्रीवास्तव ने मी टू मुहिम पर पूछे एक सवाल पर बोलते हुए कहा कि मैंने एक तोता पल है जो मी टू- मी टू बोलता है। उन्होंने कहा कि इसमें न्याय होना चाहिए, क्योंकि कोई भी किसी का नाजायज फायदा नहीं उठा सकता है। राजू ने कहा कि आरोप लगाने वाली लड़कियां 5 से 10 वर्ष पहले हुई घटनाओं को साबित कैसे करेंगी ?
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/QYGicdu5ooo

 उन्होंने कहा कि ये सच है कि लड़कियों को ऐसा दौर देखना(फेस करना)पड़ता है, इसमें लड़कों को सुधरना चाहिए।  बोला कि ताकत दिखाकर बिना इच्छा के किसी भी लड़की के साथ गलत नहीं कर सकते हैं। राजू श्रीवास्तव ने बौलीवुड का बचाव करते हुए कहा कि ये केवल बौलीवुड में ही नहीं बल्कि बाहर भी होता है लेकिन ये बात देर से ही सही बाहर तो आई है। उन्होंने बॉलीवुड में काम की तलाश में गई लड़कियों को मर्दों द्वारा शिकार बनाने की तलाश किये जाने के आरोपों को सही बताया।
         नैनीताल एक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश और पंजाब के चिकित्सकों को हंसाने पहुँचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने बताया कि आजकल के बच्चों को उनके परिजनों ने कमरों से बाहर निकालना चाहिए और मैदानों में शारीरिक खेलों की तरफ मोड़ना चाहिए। मोबाइल और लैपटॉप पर बैठने से बच्चों का मस्तिष्क अच्छा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मैंने महसूस किया है कि पिछले दस वर्षों से हंसी गुम हो रही है और ठहाके नहीं सुनाई पड़ते हैं। मोबाइल मैसेजों में जोक्स पर बोलते हुए राजू ने कहा कि एक कमरे में सब अलग अलग मोबाइल लेकर हंसते हैं और मिलकर ठहाके कोई नहीं लगाता।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts