पर्वतजन की खबर पर पीएम की मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया उत्तराखंड दौरे से संबंधित एक खबर पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने आखिरकार मुहर लगा ही दी। पर्वतजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली पर केदारनाथ यात्रा की पूर्व संध्या पर एक खबर प्रकाशित की थी। पाठकों को याद होगा कि पर्वतजन ने पहले ही बता दिया था कि किस तरह से […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया उत्तराखंड दौरे से संबंधित एक खबर पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने आखिरकार मुहर लगा ही दी।

पर्वतजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपावली पर केदारनाथ यात्रा की पूर्व संध्या पर एक खबर प्रकाशित की थी।

पाठकों को याद होगा कि पर्वतजन ने पहले ही बता दिया था कि किस तरह से भाजपा ने नरेंद्र मोदी के दौरे को निकाय चुनाव के लिए भुनाने का रास्ता निकाला है। पर्वतजन ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि प्रधानमंत्री के देहरादून हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर कोई भी स्वागत कार्यक्रम नहीं रखा गया है, साथ ही पर्वतजन ने पाठकों को बताया था कि वापसी के समय भाजपा के देहरादून मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल ऋषिकेश से अनीता मंगाई और डोईवाला से नगरपालिका प्रत्याशी नगीना रानी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सीईओ ऑफ करेंगे, ताकि इन मुलाकातों का प्रचार प्रसार कर के निकाय चुनाव में समर्थन हासिल किया जा सके और एक हवा बनाई जा सके।

पर्वतजन ने यह खबर तब प्रकाशित कर दी थी, जब देश के तमाम टीवी न्यूज़ चैनल, अखबार आदि इस खबर से बेखबर थे, क्योंकि इस तरह की कोई सूची कभी सार्वजनिक नहीं होती।

 

इस प्रकार से प्रधानमंत्री के सी ऑफ कार्यक्रम में तीनों प्रत्याशियों के भाग लेने तथा हवाई अड्डे पर सुबह स्वागत कार्यक्रम ना होने से संबंधित दोनों खबरों पर मुहर लग गई। पर्वतजन अपने पाठकों से भी अनुरोध करता है कि आप भी अपनी सजग निगाहें अपने आसपास बनाए रखें और जहां भी कोई खबर हो तो हमें बताएं, हम उसे व्यापक मंच प्रदान करेंगे, क्योंकि यही हमारी सार्थकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts