खुलासा “मोदी तुमसे बैर नही,त्रिवेंद्र तेरी खैर नही।” मुख्यमंत्री के खिलाफ एबीवीपी ने खोला मोर्चा!

डोईवाला नगर पालिका में त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ एवीवीपी ने खोला मोर्चा दिया नारा – “मोदी तुझ से बैर नही त्रिवेंद्र तेरी ख़ैर नही” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनकी अपनी डोईवाला विधान सभा में युवाओं ने नगर पालिका चुनाव में झटका देने की रणनीति का खुलासा किया है।           देखिए […]

डोईवाला नगर पालिका में त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ एवीवीपी ने खोला मोर्चा
दिया नारा – “मोदी तुझ से बैर नही त्रिवेंद्र तेरी ख़ैर नही”

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनकी अपनी डोईवाला विधान सभा में युवाओं ने नगर पालिका चुनाव में झटका देने की रणनीति का खुलासा किया है।

          देखिए वीडियो 

https://youtu.be/aiGk_mMXoEQ

डोईवाला के नगर पालिका चुनाव में कुछ युवाओं ने भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी नगीना रानी सहित सभी 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
क्या है इन युवाओं का “मिशन-21” ?
पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री अनुज जोशी ने कहा कि उनका किसी पार्टी को समर्थन नहीं है,जो भी भाजपा के चेयरमैन सहित इन 20 सभासद प्रत्याशियों को हराएगा उनकी टीम उसका साथ देगी। उनका कहना है कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत को झटका देना जरूरी है।
क्या है इनकी चुनावी रणनीति ?
अनुज जोशी ने बताया कि उनकी टीम,नगर पालिका डोईवाला के 2000 परिवारों से सम्पर्क कर, त्रिवेंद्र सिंह रावत की राज्य विरोधी नीतियों का प्रचार करेगी।  इसके लिए टीम प्रत्येक वार्ड के 100 परिवारों से सीधा संवाद करेगी।
भाजपा से क्यूं हैं खफ़ा ?
अनुज जोशी ने आरोप लगाया कि पहले डोईवाला में 2 स्क्रीनिंग प्लांट चल रहे थे लेकिन अब क्षेत्र में 18 अवैध स्क्रीनिंग प्लांट चल रहे हैं। बेराजगारी की वजह से उत्तराखंड का युवा बाहर जाकर होटलों में बर्तन मांज रहा है। आरोप लगाया कि त्रिवेंद्र रावत की नीतियों की वजह से ग्रामीण परिवेश उजड़ रहा है। उनके घोषणा पत्र के एक भी बिंदु पर कार्य नहीं किया गया है।

कौन हैं ये युवा ?
भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनुज जोशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री हैं। सुरेखा राणा डोईवाला डिग्री कॉलेज की छात्र संघ उपाध्यक्ष हैं। कुमारी संगीता ए.बी.वी.पी. की गढ़वाल छात्रा प्रमुख हैं। आकाश थापा ए.बी.वी.पी. के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।लोकेश राणा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हैं। मोहित कक्कड़ छात्र संघ सहसचिव हैं। नीतेश कृषाली पूर्व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि हैं। पूजा लोधी छात्रा प्रतिनिधि हैं। गौरव डंडरियाल पूर्व नगर सहमंत्री हैं।
मुख्यमंत्री की अपनी विधान सभा में युवाओं का ये भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध कितना रंग लाएगा ये तो समय ही बताएगा किंतु विरोध ने नगीना रानी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts