भाजपा जिला अध्यक्ष ने कब्जाई गरीब महिला की जमीन

भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट पर एक गरीब महिला सुनीता रतूड़ी की जमीन कब्जाने आरोप लगा है।
इस महिला ने यह जमीन वर्ष 2011 में खरीदी थी और वर्ष 2017 में इस जमीन पर मकान बनाने जा रही थी, लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट इस जमीन पर महिला को निर्माण नहीं करने दे रहा है।
 तब से यह महिला कोटद्वार थाने और तहसील मुख्यालय के चक्कर काट रही है लेकिन भाजपा के दबाव में शासन प्रशासन महिला की कोई मदद नहीं कर पा रहा है।
 भाजपा जिला अध्यक्ष की इस करतूत के कारण पूरे कोटद्वार भाजपा के प्रति लोगों में गुस्सा पनप रहा है और कांग्रेस पार्टी इसका राजनीतिकरण करने पर लगी है।
 सुनीता रतूड़ी ने पर्वत जन को बताया कि वह अपनी जमीन पर दिसंबर 2017 में चारदीवारी करना चाह रहे थे लेकिन शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस बल और अराजक तत्वों को भेजकर काम रुकवा दिया। आज भी उनकी रेता बजरी वहीं पड़ी हुई है। सुनीता रतूड़ी कहती हैं कि बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
 बहरहाल सुनीता रतूड़ी ने 27 नवंबर को जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की है और कहा है कि भूमाफिया उनको धमका रहे हैं किंतु आज की तिथि तक महिला को कोई राहत नहीं मिल पाई है।
 इस संबंध में जब पर्वतजन ने स्थानीय तहसीलदार और एसडीएम से बात करनी चाही तो दोनों ने फोन नहीं उठाया तथा अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
 शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने पर्वतजन को बताया कि यह मामला हाइकोर्ट में है और उनका महिला की जमीन से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि वह न केस के स्टेटस बता सके, न पर्वतजन के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब दे सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts