सनसनीखेज़ वीडियो: महिला पुलिसकर्मियों ने भी दी मादर चो..भैन चो.. की गालियां, महिला आंदोलनकारियों को

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में आंदोलनरत महिलाओं को जबरन उठाने वाली महिला पुलिसकर्मियों की भद्दी गाली गलौच कैमरे में कैद हो गयी है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/zQDwas1XZjc अनुशासित महिला पुलिस फोर्स द्वारा मासूम महिलाओं और उनके नाबालिग बच्चों के साथ की गई ये बर्बरता, अब क्षेत्रवासियों में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बेरहम […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के किच्छा में आंदोलनरत महिलाओं को जबरन उठाने वाली महिला पुलिसकर्मियों की भद्दी गाली गलौच कैमरे में कैद हो गयी है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/zQDwas1XZjc

अनुशासित महिला पुलिस फोर्स द्वारा मासूम महिलाओं और उनके नाबालिग बच्चों के साथ की गई ये बर्बरता, अब क्षेत्रवासियों में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। बेरहम पुलिस वाली, घरेलू महिलाओं को बेदर्दी से उठाकर ले गई।
       ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित इंटरार्क फैक्ट्री के सामने पिछले 72 दिनों से धरने पर बैठे श्रमिकों और उनके परिवार वालों को पुलिस ने जबरन धरनास्थल से उठा लिया और गाड़ियों में भरकर अपने साथ ले गई। इस कार्यवाही में बूढ़ी महिलाएं और बच्चे भी शिकार हो गए। बड़ी संख्या में आई महिला और पुरुष पुलिस वालों ने इंसानियत की सभी हदों को पार कर अनशनकारियों को उठाया। उन्होंने शांति से बैठकर मांग कर रही महिलाओं को बेरहमी से रगड़ते हुए उठाया और बस में जबरन डाल दिया।
 दरअसल श्रमिक अपनी बहूसूत्रीय मांगों को लेकर अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ फैक्ट्री के गेट पर विगत 72 दिनों से धरना दे रहे थे। आंदोलनकारी पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठ गए थे। ये सभी अपनी मांगों को लेकर अडिग थे…इसे देखते हुए आज एस.डी.एम. और सी.ओ.भारी पुलिस फोर्स लेकर धरनास्थल पर पहुंचे और सभी को जबरन उठाकर बसों में भरकर ले गए। आंदोलनकारियों के इस धरने के बावजूद प्रबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ा। श्रमिकों का कहना है कि अगर उनकी जायज मांगों को अनदेखा किया जाता है तो वो आंदोलन जारी रखेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts