300फीट गहरी खाई मे गिरे पालिकाकर्मी।दर्दनाक मौत

कमल जगाती, नैनीताल  नैनीताल के हरिनगर क्षेत्र में नगर पालिका कर्मी की 300 फ़ीट खाई में गिरने से दर्दनाक मौत । दो लड़कियों और एक पुत्र के पिता 58 वर्षीय नन्दू सरूपा रविवार सवेरे 11 बजे से गायब थे । रईस होटल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रैस्क्यू के लिए पुलिस की पर्वतारोही टीम निकल गई […]

कमल जगाती, नैनीताल

 नैनीताल के हरिनगर क्षेत्र में नगर पालिका कर्मी की 300 फ़ीट खाई में गिरने से दर्दनाक मौत । दो लड़कियों और एक पुत्र के पिता 58 वर्षीय नन्दू सरूपा रविवार सवेरे 11 बजे से गायब थे । रईस होटल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रैस्क्यू के लिए पुलिस की पर्वतारोही टीम निकल गई है ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/CJwianAlj9o

घटनास्थल में तमाशबीनों का जमावड़ा बना पुलिस के लिए मुसीबत। परिजनों ने कल नन्दू की जगह जगह तलाश की और शाम तल्लीताल थाने में गुमशुदगी भी दर्ज की थी। रईस होटल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है और वहां खतरनाक तरीके से गिरने का खतरा है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की थी जिसके आगे भी खतरा बना हुआ है।

आज सवेरे 11 बजे फील्ड में खेलते बच्चों ने नन्दू को देखा तो इस घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष राहुल राठी और पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा समेत ए.एस.पी.हरीश चंद सती पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts